गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्रशिक्षित आपदा मित्र कैसे बन पायेंगे होमगार्ड, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र अभी तक नहीं मिला

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में 400 होमगार्ड के पद निकले हैं और जिले में 276 आपदा मित्र हैं। आपदा मित्र अपना जान जोखिम में डालकर किसी भी आपदा के समय दूसरों की जान बचाते हैं, लेकिन विभाग इनका शुद्धि लेने को तैयार नहीं है, इनका बीमा भी एक्सपायर हो चुका है। किसी आपदा मित्र के साथ कोई दुर्घटना होगी तो विभाग यह कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि हमने कोई लिखित आदेश नहीं दिया था। इस समय होमगार्ड की भर्ती आयी है। इसमें शासन के मंशानुरूप आपदा मित्रों को कट ऑफ मैरिट में तीन नम्बर की वरीयता दी जायेगी, लेकिन सिद्धार्थनगर जिले में 36वें बैच के 26 आपदा मित्र/आपदा सखी जिनका 2 वर्ष पूर्व लखनऊ में 20 नवम्बर 2023 को एसडीआरएफ कार्यालय नूर नगर भदरसा में 12 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त हुआ था, जिसका प्रमाण पत्र तत्काल नहीं मिला था। तब से आज तक इन बच्चों का प्रमाण पत्र विभाग उपलब्ध नहीं कर सका, जो पुराने आपदा मित्र हैं। उसमें से अधिकांश 30 साल से ऊपर के हैं, जिनकी संभावना होमगार्ड बनने की अब नहीं बची है। कुछ आपदा मित्र जो सातवीं व आठवीं पास थे। वह शैक्षिक योग्यता के आधार पर बाहर हो जायेगे, बाकी बचे आपदा मित्र किसी की ऊंचाई कम है और किसी की मोटाई कम है। ऐसे में आपदा मित्रों का होमगार्ड बनाना भी कठिन दिख रहा है। प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में आपदा विशेषज्ञ पुष्पांजली सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि जो भी आपदा मित्र प्रमाण पत्र नहीं पायें हैं, उनका प्रमाण पत्र बनकर रखा है, तीन दिन में लखनऊ से मंगा कर उपलब्ध करा दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!