मजदूर संघ ने मनाई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती

सिद्धार्थनगर। भारत के संविधान के रचयिता महान विचारक बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती भारतीय मजदूर संघ सिद्धार्थ नगर के द्वारा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यछता मे ग्राम सभा लुचुईया मे मनाई गई सैकड़ो की संख्या में ग्राम सभा की सम्मानित मजदूर और किसानो द्वारा अंबेडकर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करके मनाई गई इस अवसर पर के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह संरक्षक श्री अवधेश यादव उपाध्यक्ष राम मूरत ने संबोधित करते हुए कहा की बाबा साहब ने ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले शोषित और निर्धन तथा समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाली व्यक्तियों के जीवन सुधार करने हेतु हमेशा प्रयत्नशील रहे इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के सुनील कुमार ओशारे पूरन कमला देवी मुन्नीलाल छोटू रामदास सुमन रमेश कुमार बबीता आदि उपस्थित रहे जिलाध्यक्ष अनिल सिंह. ने कहा कि आज हम सबको यह प्रयास करना चाहिए कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जो भी जंन लोक कल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही है वह ईमानदारी के साथ जनता तक पहुंचे तभी अंबेडकर जी का सपना पूरा हो सकेगा।




