श्रीमद् भागवत कथा के नवें दिन विशाल भण्डारे का हुआ आयोजन

सादुल्लानगर/बलरामपुर। स्थानीय क्षेत्र के चौनवापुर में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के नवें दिन भक्ति भाव से ओतप्रोत वातावरण में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।कथाव्यास पंडित जगदंबा शरद शास्त्री महाराज के सानिध्य में आयोजित इस भंडारे में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने सेवा भाव से प्रसाद वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भण्डारे के दौरान पूरा वातावरण भजन कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन और भक्तिमय धुनों से गुंजायमान रहा। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव और अध्यात्म का अनोखा संगम बताया।इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों बच्चे,पुरूष,व महिलाएं शामिल रही। इस मौके पर आयोजक अनिल श्रीवास्तव व विवेक श्रीवास्तव,गुड्डू श्रीवास्तव,राधेश्याम यादव,अनिल ,मनोज आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहें।



