सीएससी आपरेटर खाताधारकों कर रहा डकैती, पीड़िता
पीड़िता ने एसपी से सीएससी आपरेटर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र मिश्रौलिया गौरडीह गांव में एसबीआई गौरडीह शाखा द्वारा संचालित एक एसबीआई सीएससी आपरेटर द्वारा खाता धारकों से डकैती डाली जा रही है। आपको बता दें कि खाताधारक पीड़िता ने अंगूठा लगाकर सीएससी आपरेटर से दस हजार रुपये मांगे। वहीं सीएससी आपरेटर इतना बड़ा डाकू था खाताधारक पीड़िता के खाते से दस हजार की जगह तीस हजार रुपये की निकासी कर दस हजार रुपए खाताधारक पीड़िता को दे दिया। खाताधारक पीड़िता को पासबुक देखकर शक हुआ। पीड़िता द्वारा सीएससी आपरेटर पैसों को लेकर तू-तू मैं-मैं हुआ। वहीं पीडिता द्वारा पुलिस में शिकायत की बात कहने पर सीएससी आपरेटर ने रकम वापस किया। सरेआम लूट व डकैती को लेकर पीडिता नें साक्ष्यों सहित पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर से शिकायत कर सीएससी आपरेटर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया है। वहीं पुलिस अधीक्षक से शिकायत को लेकर लुटेरों में हड़कम्प मचा है और सीएससी आपरेटर के खुला करोडों की सम्पत्ति अर्जित करनें का राज खुल रहा है।




