गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

प्राथमिक विद्यालय अचलपुर चौधरी द्वितीय मे बच्चों नें किया पौधारोपण किया गया

सादुल्लानगर(बलरामपुर)। सोमवार को शीतकालीन अवकाश के पश्चात प्राथमिक विद्यालय अचलपुर चौधरी द्वितीय शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के प्रथम दिवस पर पौधारोपण एवं गतिविधियों एवं शिक्षण अधिगम सामग्री के द्वारा बच्चों को पढ़ाने का कार्य किया गया। बच्चों में काफी उत्साह रहा। प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्वेता ने बताया कि सहायक अध्यापिका नीतू यादव एवं दिलीप कुमार के द्वारा बच्चों को शिक्षण अधिगम सामग्री बनाने के लिए कहा गया था। सोमवार को बच्चों द्वारा बनाए गए टीएलएम का प्रदर्शनी विद्यालय के प्रांगण में लगाया गया और इसका प्रयोग गणित में कैसे करना है, जिससे बच्चे आसानी से समझ सके।नीतू यादव ने बताया कि बच्चों को शिक्षण अधिगम सामग्री एवं गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाया जाता है। नन्हे नन्हे बच्चों में अत्यंत उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) का इस्तेमाल करने से बच्चों में उत्सुकता बढ़ती है। टीएलएम से बच्चों को नई चीज़ें सीखने में मदद मिलती है और उनका ध्यान भी केंद्रित रहता है। टीएलएम के ज़रिए बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!