विकास खण्ड खेसरहा के ग्राम पंचायत ऐचनी में मनरेगा में मची है लूट

दैनिक बुद्ध का संदेश/सुषमा मिश्रा
बांसी/सिद्धार्थनगर। इन दिनों खेसरहा ब्लॉक में जिम्मेदारों की मिली भगत से जारी है मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है जहाँ एक तरफ सरकार मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का काम देने का ढ़िढोरा पीट रही है वही ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने अधिक कमाई के चक्कर में मजदूरों को केवल कागजों में ही सिमटा दिया है। चर्चा है कि ब्लॉक में बैठे जिम्मेदारों के मौन संरक्षण से ही मनरेगा योजना में फर्जी मस्टररोल का खेल जारी है जिससे ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सचिव, प्रधान व रोजगार सेवक फर्जी मस्टररोल का खेल करने से चूक नहीं रहे है। कार्य का नाम ऐचनी गांव के पूरब तालाब का जीर्णाेद्धार कार्य जिसमें 19 मास्टर रोल पर 186 मज़दूर की हाजिरी लगाई जा रही हैं कि मौके पर 22 श्रमिकों को खड़ा करके किया गया है मॉनिटरिंग फोटो अपलोड। जहां पर जिम्मेदारों द्वारा मस्टररोल मे ज्यादा मजदूर काम कर रहे है और मौके पर कम मजदूर काम कर रहे है मनरेगा मजदूरों को खड़ा कर फोटो अपलोड कर एन एम एम एस किया जा रहा है। जिम्मेदारों द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार का खेल मनरेगा कार्याे के आनलाइन एन एम एम एस में कभी भी देखा जा सकता ऐचनी मे लोगों का मनरेगा मे फर्जी हाजिरी लगाया जा रहा है।अगर सही से जांच हो तो रोजगार सेवक के ऊपर हो सकती है कार्यवाही।




