गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शहीदें आजम सरदार भगत सिंह इन्टरकी प्रधानाचार्य बनी हीना खान

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। शहीदें आजम सरदार भगत सिंह इन्टर कालेज बजहा बाजार में हीना खान ने सातवें प्रधानाचार्य के रूप में मंगलवार को चार्ज लिया। वहीं रिटायर्ड तेज बहादुर चौधरी छठें प्रधानाचार्य थे। प्रधानाचार्य हीना खान के पिता स्व0 इफराक हुसैन खान भी शहीदें आजम सरदार भगत सिंह विद्यालय में अध्यापक थे। आपको बता दें कि प्रधानाचार्य हीना खान का जन्म जनपद सन्तकबीर नगर के नन्दौर में हुआ था। इनकी शिक्षा दीक्षा गोरखपुर में हुई है। हीना खान की शहीदें आजम सरदार भगत सिंह इन्टर कालेज बजहा बाजार से हाईस्कूल एवं इन्टरमीडिएट शिवपति इन्टर कालेज शोहरतगढ़ में हुई थी। वहीं स्नातक (बीएससी) सेन्ट एंड्रयूज पीजी कालेज गोरखपुर व बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) डोगरा पीजी कालेज जम्मू कश्मीर एवं परास्नातक (एमए) सिद्धार्थ विश्वविद्यालय बर्डपूर से की है। शहीदें आजम सरदार भगत सिंह इन्टर कालेज बजहा बाजार में हीना खान के प्रधानाचार्य के रूप में चार्ज लेने पर प्रबन्धक ज्ञानेन्द्र चौधरी सहित विद्यालय के अध्यापकों, कर्मचारियों, इष्ट मित्रों व क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!