प्रधानमंत्री एवं उनकी दिवंगत माता को बिहार में विपक्ष द्वारा अभद्र भाषा के प्रयोग पर हुआ विरोध प्रदर्शन

महाराजगंज। जनपद के नौतनवां में भाजपा के द्वारा एक विरोध प्रदर्शन गांधी चौक पर किया गया। यह विरोध प्रदर्शन भारत के प्रधानमंत्री एवं उनकी दिवंगत माता के ऊपर कांग्रेस एवं राजदा की वोट अधिकार यात्रा कार्यक्रम के दौरान की गई अभद्र भाषा का प्रयोग व गाली गलौज के विरोध में किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल सहित ओम प्रकाश वर्मा, राजन वर्मा, सुनील, निखिल, सरोज, जुगल किशोर, राधेश्याम, शत्रुघ्न, जगदीश, रामकिशन, उदय, संतोष, मनोज नारायण, प्रेम जैसवाल इत्यादि लोगों उपस्थित रहे। इस विरोध प्रदर्शन की दौरान कांग्रेस का पुतला फूंका गया तथा राहुल गांधी से आह्वान किया गया किया गया कि देश से अपने इस कृत के लिए माफी मांगे। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी भाजपा प्रधानमंत्री का लोकप्रियता तथा उनकी जनकल्याणकारी नीतियों को विकास कार्यक्रमों से घबराकर राजनीति के निचले स्तर पर उतरकर उतर गई है और गाली गलौज करने का कार्य कर रही है लेकिन कांग्रेस की इस शर्मनाक हरकत से बिहार और देश में कमल खिलने से रोक नहीं सकता।




