समर कैम्प के आयोजन से छात्र छात्राओं के अंदर होगा रचनात्मक क्षमताओं का विकास- विनोद गुप्ता

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देश पर बुधवार 21 मई से 10 जून तक ब्लाक संसाधन केन्द्र शोहरतगढ़ क्षेत्र के समस्त परिषदीय विद्यालयों व कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समर शिविर कैंप का शुभारंभ किया गया। कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में युवा समाजसेवी विनोद कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर समर शिविर कैम्प का शुभारंभ किया। जिसमें बच्चों ने खेल-खेल में तकनीकी और विभिन्न कौशल सीखा। बच्चों के व्यक्तित्व के समग्र विकास हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुक्रम में कक्षा 6 से 8 में अध्ययनरत बच्चों के लिए 21 मई से 10 जून तक समर शिविर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बच्चों को प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियां और कौशल सिखाए जाएंगे। जिसके क्रम में बुधवार को ब्लाक संसाधन केन्द्र शोहरतगढ़ क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में बच्चों को योगा से संबंधित गतिविधियां कराई गईं। कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में समर शिविर कैंप का उद्घाटन युवा समाजसेवी विनोद कुमार गुप्ता व ब्लाक व्यायाम शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह ने किया। विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि समर शिविर कैंप का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, शारीरिक क्षमता और व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ाना है। जिसका शुभारंभ प्रतिदिन सुबह योग एवं योगा से होगा।इस दौरान विनोद कुमार गुप्ता,प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार,मुस्तन शेरुल्लाह, राकेश कुमार,मोहन आदि व अध्यापकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।




