गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: शोहरतनाथ मंदिर पर हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक

कर्सर................शिवालयों पर सुबह से लगी शिव भक्तों की भीड़, हरहर महादेव का लगा जयकारा

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ/सिद्धार्थनगर। श्रावण मास की तृतीय सोमवार को जहाँ शिवालयों पर काफी भीड़ देखी गयी, तो वही स्थानीय शोहरतनाथ मंदिर पर विधिविधान से मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष बबिता कसौधन के साथ भारी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे, जिन्होंने ने मुख्य यजमान सौरभ गुप्ता के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया। रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सवा सौ लीटर ढूध, कमल फूल आदि के साथ विभिन्न प्रकार के फलादि आकर्षण का केंद्र बना रहा।

भगवान भोलेनाथ का सामूहिक रुद्राभिषेक का पूजन कार्य पंडित हरिपूजन पाण्डेय के साथ आचार्य रवि दूबे, आचार्य दिवाकर शास्त्री, पंडित गजानन पाठक, पंडित पुरुषोत्तम पाण्डेय ने किया। रुद्राभिषेक कार्यक्रम के दौरान आचार्य रवि दूबे ने बताया कि श्रावण मास का महीना काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है। इस महीने में ही भगवान शिव और पार्वती का मिलन हुआ था ऐसे में इस महीने को लेकर काफी ज्यादा मान्यताएं है। मान्यता है की इस महीने में भगवान शंकर की वधिविधान से पूजा-अर्चना की जाए तो वह अत्यंत प्रसन्न होते हैं और मनोवांछति सभी कामनाओं की पूर्ति होती है।

कई महिलायें सावन के प्रत्येक दिन जल, दूध, बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा करती हैं। विवाहित स्त्री सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए भगवान शिव की पूजा करती हैं। इसके साथ ही आचार्य दिवाकर शास्त्री, पंडित गजानन पाठक, पंडित पुरुषोत्तम पाण्डेय ने भगवान भोलेनाथ की महिमा का वर्णन किया। इस दौरान प्रमुख रूप से रामशंकर चौबे, मनोज तिवारी, समीर चतुर्वेदी, चंदन वर्मा, राजेश कुमार गुप्ता, अरविंद चौधरी, गोलू पासवान, कपिंजल अग्रहरि, अनिल विश्वकर्मा, सनोज जायसवाल, चंद्रशेखर अग्रहरि, विनोद कुमार पोद्दार, प्रह्लाद कान्दू, शेखर कान्दू, शैलेंद्र पांडेय, शैलेश वर्मा, अनूप चौधरी के सूरज निगम, दुर्गेश अग्रहरि, घनश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!