मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले 2381 मरीजों का उपचार किया गया

बलरामपुर। रविवार को जनपद बलरामपुर के इकतीस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिसई और पिपरा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 2381 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया , जिसमें 1013 पुरुष , 776 महिलाएं तथा 588 बच्चे शामिल हैं । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में इलाज कर रहे चिकित्सकों एवम पैरा मेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया कि किसी भी मरीज को न तो बाहर की दवा और न ही बाहर की जांच लिखा जाय , यह सुनिश्चित किया जाए कि जन आरोग्य मेले में इलाज हेतु आए मरीजों को समस्त आवश्यक औषधियां व जांचे पीएचसी पर ही उपलब्ध हो। निरीक्षण के समय मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई और पिपरा के स्टाफ मौजूद रहे।




