गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जनपद में हुआ किसान दिवस का आयोजन,योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिले

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता में अम्बेडकर सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम जिला कृषि अधिकारी द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्त को पढ़ा गया, जिसमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने किसान दिवस में उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी ने किसानो से कहा कि आप लोगो की जो भी शिकायते है उसे लिखित में दे जिससे समस्याओ का निस्तारण कराया जा सके। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने निर्देश दिया कि किसानो द्वारा की जा रही मांग को समय से पूर्ण कराये। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के खाते में क्षतिपूर्ति की धनराशि प्रेषित कराने का निर्देश दिया गया। सभी अधिकारीगण किसानों की समस्याओं का शत प्रतिशत निस्तारण करायें। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने सम्बन्धित को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों को संबधित अधिकारियों को प्रेषित करके उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराये। भारत सरकार/उ0प्र0 सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिया कि किसान दिवस में सभी अधिकारी उपस्थित रहना चाहिए। उप कृषि निदेशक द्वारा बैठक में आए हुए समस्त अधिकारीगण व सम्मानित कृषको को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई राजेश कुमार, तथा किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारी एवं किसान व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!