गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बहराइच : राष्ट्रीय अविष्कार अभियान प्रतियोगिता बीआरसी परिसर में की गई आयोजित

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/बहराइच। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र विशेश्वरगंज में ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में 28 बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिसमे मेरिट के आधार पर उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्खा रामपुर की छात्रा अंजली देवी, रघुरामपुर की अनुष्का शुक्ला, रानीपुर तिलक के छात्र ऋतिक शुक्ला, कुशभौना के प्रेम प्रकाश गुप्ता तथा सेमरा की छात्रा माही सिंह का चयन किया गया जिन्हें खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मिश्रा व डायट मेंटर दशरथ यादव द्वारा प्रमाण पत्र,ट्रॉफी व स्टेशनरी देकर पुरस्कृत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मिश्र ने बताया कि ब्लाक स्तर पर चयनित ये सभी बच्चे आगामी तिथियों में जिले पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।उन्होंने चयनित बच्चों व उनके विद्यालय के शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में तीन-तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि विज्ञान मॉडल तैयार करने हेतु भेजी जाएगी।

कमलेश कुमार मिश्र ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुये कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिलता है।ऐसे आयोजन न्याय पंचायत स्तर पर होते रहें।कार्यक्रम का संचालन जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर ए आर पी दिवाकर पांडे, विजय प्रताप सिंह, रमेश पाठक, संतोष कुमार सिंह सहित विकास खंड के शिक्षक उमाकांत तिवारी, अमित मिश्रा, राजीव त्रिपाठी, राम मूर्ति शुक्ला, प्रतिभा गुप्ता, प्रभुता अवस्थी, रश्मि मिश्रा, विमल त्रिपाठी, शशि यादव, अरविंद शुक्ला, मंगल सिंह कुशवाहा, अतुल मिश्रा, अतुल सिंह, अरुण यादव, मदन सिंह, विवेक मिश्र, धनञ्जय सिंह, प्रदीप मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!