अधीक्षक ने की संगिनी तथा एएनएम के कार्यों की समीक्षा

भनवापुर। भनवापुर क्षेत्र सीएचसी सिरसिया में अधीक्षक डॉ शैलेन्द्र मणि ओझा के द्वारा संगिनी तथा एएनएम के कार्यों का समीक्षा किया गया। इस दौरान डॉ .ओझा ने एएनएम तथा संगिनी के द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत शीघ्र पंजीकरण , संस्थागत प्रसव तथा नवजात शिशु व बच्चो के देखभाल का कार्यक्रम पूर्ण न होने पर आक्रोश व्यक्त किया तथा कहा कि संगिनी व एएनएम अपने क्षेत्र के गांव में पहुंचकर आशा बहुओं के कार्यों का भौतिक सत्यापन करे तथा माता व बच्चों के टीकाकरण कार्ड को सत्यापित करते हुए मासिक रूप से भौतिक सत्यापन रिपोर्ट अधीक्षक कार्यालय को प्रेषित करें । यदि एक माह के भीतर कार्य में सुधार प्रलक्षित नहीं होता है तो संबंधित एएनएम और संगिनी के खिलाफ कठोरतम प्रशासनिक कार्यवाही के साथ-साथ वेतन भी बाधित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एएनएम प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क अल्ट्रासाउंड के लिए जागरूक करें। इस दौरान सूर्य देव सिंह, सुषमा द्विवेदी, ध्रवचंद, रीना, बीना, सोनिया, सुधा आदि उपस्थित रहे।




