उत्तर प्रदेशबहराइच
26 अगस्त को होगी जिला उद्योग बन्धु की बैठक

बहराइच। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि उद्यमियों, व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक माह आयोजित होने वाली जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति एवं एम.ओ.यू. से सम्बन्धित बैठक 26 अगस्त 2025 को अपरान्ह 12ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।




