अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में जूनियर हाई स्कूल पननी के ग्यारह बच्चे हुए सफल

लोटन/सिद्धार्थ नगर। पिछले पांच वर्षाे में 47 बच्चों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा योजना के माध्यम से 22 लाख से अधिक की छात्र वृत्ति दिलाने में सफल रहे विद्यालय के शिक्षकप्रदेश के श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं अनाथ बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण निःशुल्क शिक्षा देने के लिए नवोदय विद्यालय की तर्ज़ पर प्रदेश के सभी मण्डल में अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना की गयी है। बस्ती मण्डल के विद्यालय में कक्षा 6 एवं 9 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी को किया गया था जिसमे तीनो जनपदों में कुल मिलाकर लगभग डेढ़ हजार बच्चे प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। आज घोषित परिणाम में जनपद सिद्धार्थ नगर से कक्षा 6 हेतु 6 बालक तथा 3 बालिका कुल 9 बच्चे एवं कक्षा 9 हेतु 11 बालक तथा 12 बालिका कुल 23 बच्चे सफल घोषित हुए हैं। विकास क्षेत्र लोटन के उच्च प्राथमिक विद्यालय पननी के ग्यारह बच्चे इस प्रतिष्ठित परीक्षा में चयनित हुए हैं।एक ही विद्यालय के ग्यारह बच्चों (पूरे प्रदेश में किसी एक विद्यालय से सर्वाधिक चयन होने से विद्यालय सहित) सम्पूर्ण शिक्षा जगत में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय के राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दयाशंकर पाण्डेय ने बताया कि वो विद्यालय के अनुदेशक राजकुमार के साथ मिलकर पढ़ाई से प्रतियोगिता अभियान चला रहे हैं जिसमे मेधावी बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की योजना बद्ध एवं सुव्यवस्थित तैयारी कराई जाती है एवं जनपद के अन्य शिक्षकों एवं बच्चों के क्षमता संवर्धन हेतु व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम परीक्षाओं से सम्बंधित सारी जानकारी साझा की जाती है जिसके सुखद परिणाम भी मिल रहे हैं कई सालों से छात्रवृत्ति कोटे की सीटे भर जा रही हैं। जूनियर हाई स्कूल पननी विद्यालय प्रदेश के उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यालयों में लगातार शामिल हो रहा है। 2020 में उच्च प्राथमिक विद्यालय पननी को राज्य स्तर के 100 उत्कृष्ट विद्यालयों में शामिल कर उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा चुका है जिस पर यह विद्यालय लगातार खरा उतर रहा है और साल दर साल अपनी शानदार सफलताओं से उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार की गरिमा में चार चाँद लगा रहा है। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने सभी सफल बच्चों एवं उनके मार्ग दर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं एवं अन्य विद्यालयों को भी जूनियर हाई स्कूल पननी विद्यालय का अनुसरण करने के लिए प्रेरित कियाकिया।



