बांसी कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

सुषमा मिश्रा/दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी। शक्ति दीदी अभियानमिशन शक्ति अभियान नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन आदि को लेकर प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत थाना क्षेत्र के पुरवौला गांव माधव तिराहा एंव बांसी के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जाकर बालिकाओं/महिलाओं को शारदीय नवरात्र मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनामुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनारानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष नारी शक्ति वंदन अधिनियम मातृ शक्ति को सम्बलनिराश्रित महिला पेंशन योजनामुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी को बताया गया।मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112, पुलिस आपातकालीन सेवा 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108, एंबुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 102, स्वास्थ्य सेवा 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101अग्निशमन सेवा के बारे में जानकारी दी गई व जागरूक किया गया । टीम में उ0नि0 चतुर्भुज पाठक हे0का0 बीरबल यादव का0 सर्वेश यादव म0क0गीतांजलि रही।




