विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देश तथा जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में गुरुवार को अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर मनोज कुमार तिवारी द्वारा जनपद में आश्रय वेलफेयर फाउन्डेशन द्वारा संचालित अपना घर वृद्घाश्रम पुरानी नौगढ में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, आदर एवं अधिकारों के सम्बन्ध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में मैंनेजर अपना घर वृद्घाश्रम पुरानी नौगढ सिद्घार्थ व वृद्घाश्रम के कर्मचारी तथा वृद्घाश्रम में संवासित वृद्घजन उपस्थित रहें। उक्त शिविर में अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव मनोज कुमार तिवारी द्वारा उपस्थित वृद्घजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज का वह हिस्सा हैं, जिन्होंने अपने पूरे जीवन में समाज, परिवार और राष्ट्र के लिए अमूल्य योगदान दिया है। उनकी मेहनत, अनुभव और बुद्धिमत्ता ने वर्तमान पीढ़ी को एक मजबूत नींव प्रदान की है। आज जब समाज तेजी से बदल रहा है, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनकी गरिमा को बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी बनती है। इस सन्दर्भ में विधिक जागरूकता शिविरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज के समाज में वरिष्ठ नागरिक कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।




