उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
नदी में नहाने गई ममेरी बहनों की मौत

लोटन/सिद्धार्थनगर। उसका थाना क्षेत्र के महुआ घाट के कूड़ा नदी में नहाने गई ममेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियों की पहचान महुआ गांव की करीना पुत्री बाढ़ू और सुंदरी पुत्री मनोज निवासी कुड़जा, थाना खेसरहा के रूप में हुई है। सुंदरी दो दिन पूर्व अपने ननिहाल महुआ आई हुई थी।थानाध्यक्ष हरिकृष्णा उपाध्याय ने बताया कि नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत हुई है। शवों कोआवश्यक कार्यवाही करने के उपरान्त पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।




