कॉस्मेटिक और चूड़ी की दुकान में लगी आग, दुकान में रखा हुआ सामान पूरी तरह से जलकर हो गया राख

बहराइच। प्राप्त जानकारी अनुसार बहराइच जिले में तेजवापुर के बेड़नापुर बाजार में कास्मेटिक और चूडी की दुकान बीती रात लगभग 12 बजकर 30 मिनट पर आग लग गई जिससे दुकान में रखा हुआ सामान पूरी तरह से जल कर राख हो गया। चौकी प्रभारी बेड़नापुर अपने दल बल के साथ गस्त भ्रमण कर रहे थे कि अचानक दुकान में आग देख कर अगल बगल के लोगों को जगाया और बुझाने का प्रयास किया और जब तक कुछ समझ में आता तब तक पूरी तरह से दुकान में रखा हुआ सामान जल कर राख हो गया द्य दुकान मालिक सलाहुद्दीन पुत्र ताहिर अली बेडनापुर बाजार के ही रहने वाले हैं। सलाहुद्दीन ने बताया कि लाखों का नुक़सान हुआ है नकदी भी जल गई है तथा आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है एवं दुकान में बिजली का कनेक्शन भी नहीं था आग कैसे लगी , जांच के बाद ही पता चल सकेगा। चौकी प्रभारी ने अपने हमराहियों के साथ आग बुझाने में बहुत बड़ी मदद दुकानदार की किया जो काबिले तारीफ है और क्षेत्र में चर्चा व सराहनीय कदम की तारीफ भी हो रही है।




