गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सीएचसी अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण

भनवापुर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र मणि ओझा ब्लॉक रिस्पांस टीम के सदस्य बीसीपीएम मेराज अहमद तथा बीएमसी सूर्यदेव सिंह के साथ ग्राम गजपुर महादेव पहुंचकर वीएचएसएनडी टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया तथा ग्रामवासियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। डॉ ओझा ने ग्रामवासियों को बताया कि टीकाकरण सत्र पर एएनएम के द्वारा शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों में 12 जानलेवा बीमारियों जैसे निमोनिया, दिमागी बुखार, गलागोटू, काली खांसी, टिटनेस, पीलिया, खसरा, डायरिया, पोलियो, छय रोग, रूबेला तथा हिमोफिलस इनफ्लुएंजा-बी से बचाओ संबंधित वैक्सीन की खुराक दी जाती है, साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व महत्वपूर्ण जांचें जैसे ब्लड प्रेशर, पेशाब, पेट, वजन, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस, ब्लड शुगर आदि भी की जाती है। डॉ ओझा ने एएनएम तथा आशा बहू को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर वीएचएसएनडी कार्यक्रम की जागरूकता करें तथा सभी प्रकार की सुविधा देना सुनिश्चित करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता की स्थिति में कठोर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एएनएम खुशबू चतुर्वेदी, आशा बहू मीरा तथा आंगनबाड़ी अंजनी उपस्थित मिली।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!