उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ी मोटरसाइकिल, दो युवक हुए घायल

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र चिल्हियां के कटया गांव के निकट मंगलवार दोपहर एक गम्भीर दुर्घटना घटित हुई। मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक तेज गति से यात्रा कर रहे थे, तभी उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मोटरसाइकिल ट्राली के नीचे समा गई, जिससे दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों में चिल्हियां हरिजन बस्ती के 19 वर्षीय आकाश पुत्र स्व0 कोदई भारती और 15 वर्षीय राजकुमार पुत्र सठू शामिल हैं। हेलमेट न पहनने के कारण आकाश का सिर फट गया। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं राजकुमार को कम चोटें आई हैं। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरन्त दोनों को जिला मुख्यालय स्थित माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार आकाश की स्थिति गम्भीर है। दोनों का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।




