कॉलेज में छात्र-छात्राओं को वितरित हुआ टैबलेट

डुमरियागंज। छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा में किसी प्रकार की समस्या न हो,इसके लिए सरकार द्वारा टेबलेट का वितरण कराया जा रहा है।इससे छात्र घर बैठे अपनी आवश्यकता के अनुसार आनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे।सरकार स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्र छात्राओं को निशुल्क टैबलट वितरण कर रही है।शनिवार को क्षेत्र के मौलाना आजाद पीजी कालेज बायताल में छात्र छात्राओं को निशुल्क टैबलट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम डुमरियागंज राजेश कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में इरफान मालिक ने भाग लिया।उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुये एसडीएम ने कहा कि आप सभी इस टैबलट का सदुपयोग कर इससे बेहतर ज्ञान प्राप्त कर बहुत आगे बढ़ सकते हैं और ऊचाईयों पर जा सकते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्रबंधक मालिक इकबाल यूसुफ ने की व संचालन काजी महमूद अहमद ने किया।इस दौरान कालेज की 282 छात्र छात्राओं में टैबलट वितरण किया गया।इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डाक्टर अखलाक हुसैन,नदीम अहमद,उमैर अहमद,मोहम्मद वामिक,राजेश कुमार वर्मा,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में डुमरियागंज क्षेत्र के अबुल कलाम आजाद एजुकेशनल इंस्टीच्यूट पी जी कालेज जबजौआ में डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून के द्वारा छात्र छात्राओं में निशुल्क टैबलेट वितरण किया गया।इस मौके पर विधायक ने कहा कि टैबलट का वितरण कर शिक्षा को और सशक्त बनाने व बच्चों को डिजिटल युग से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस दौरान कालेज के 288 छात्र छात्राओं में टैबलट वितरण किया गया। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य सहित सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी,कसीम पाल,अफसर रिजवी व अन्य लोग उपस्थित रहे।




