गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडाब्रेकिंग न्यूज़

गोंडा : फुलवारी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ दीक्षांत समारोह


दैनिक बुद्ध का संदेश
गोंडा। दिनांक 17 और 18 मार्च को फुलवारी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में परंपरागत रूप से दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। विदित है कि दीक्षांत समारोह का आयोजन अनादि काल से चलता आ रहा है जिसमे गुरु की दीक्षा पाने के बाद विद्यार्थी राज दरबार में जाते थे उनका राजतिलक किया जाता था।

उल्लेखनीय है पूर्व प्राथमिक और प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों ने नृत्य और मनमोहक कार्यक्रमो के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों को दीक्षांत समारोह के परिधान में पूर्व अपर निदेशक, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा अनिल मिश्र , एक सेवा संस्था की प्रबंधिका साक्षी अरोड़ा , डाक अधीक्षक किरण सिंह , राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो चीफ पीपी यादव , योगाचार्या सुधांशु द्विवेदी और आशीष गुप्ता , इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह , विद्यालय के अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह और श्रीमती मालती सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप दीप प्रज्ज्वलित कर नन्हें-मुन्हे बच्चों को उनके परीक्षा में सफलता की उपलब्धि का प्रमाण पत्र वितरण किया तथा बच्चों को आशीष देते हुए शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला। शिक्षा चंद पन्नों की मात्र डिग्री नही होती बल्कि जीवन को सुलभ बनाने एवं सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा का महत्व अतुलनीय है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका नीता सिंह ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शैव्या मिश्रा, उप प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा, समन्वयक सौम्या द्विवेदी, ऑफिस निरीक्षक हर्षित सिंह, राहुल पांडेय विद्यालय निरीक्षक ज्योति चैरसिया और अध्यापक गण ज्ञानेंद्र सिंह , चांदनी दुबे, बिमला, श्रीजना , सोनू शुक्ला, अंजली , निशी , दिनेश सोनी, सूर्यकांत , राहुल, कुसुम छेत्री, संगीता, श्वेता, सीता और आलोक द्विवेदी तथा विद्यालय के कर्मचारी गण जितेंद्र सिंह, देवता प्रसाद, राजित राम यादव, ननके, राजकुमार, राम सजन, राम दयाल, विनय पांडेय, पवन मिश्रा, गीता देवी, आशा देवी, माया देवी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button