गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

आरोग्य मेले में मरीजों का उमड़ा हुजूम, सुविधाओं की किल्लत से इलाज में हुई दिक्कत

महराजगंज। जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में सर्दी-जुखाम, खांसी-बुखार, दाद-खुजली, मलेरिया, टाइफायड, गैस और एलर्जी जैसी बीमारियों से पीड़ित बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे।सुबह 11ः04 बजे पीएचसी कृत पिपरा पर डॉ. मनोज मिश्रा मरीजों का इलाज करते दिखे। इस बाबत लालू कुमार ने बताया कि उन्हें तेज खांसी और बुखार की शिकायत थी। डॉक्टर ने दवा दी और खून की जांच कराने की सलाह जिला अस्पताल में दी। इसी तरह वीरेंद्र कुमार ने बताया कि झोलाछाप से इलाज कराने के बाद भी टाइफायड से राहत नहीं मिली, पीएचसी में जांच सुविधा न होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल जाने को कहा गया। दोपहर 12ः18 बजे पीएचसी सिसवा में डॉ. ईश्वर मरीजों का इलाज करते दिखे। गीता देवी ने शिकायत की कि उन्हें एलर्जी और खांसी की समस्या थी, लेकिन केवल सिरप ही दिया गया। वहीं, सूर्यभान कुमार ने बताया कि दाद-खुजली के लिए दवा तो मिली, पर क्रीम उपलब्ध नहीं कराई गई।पीएचसी लक्ष्मीपुर एकदंगा में डॉ. वैभव इलाज कर रहे थे। राजेश कुमार ने बताया कि वह टाइफायड और मलेरिया से पीड़ित हैं, लेकिन उन्हें केवल सामान्य बुखार की दवा दी गई। कविता नाम की महिला ने बताया कि उन्हें गैस, उल्टी और सिरदर्द की समस्या है, जिसके लिए दवा दी गई। इस बाबत डिप्टी सीएमओ महाराजगंज ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में तैनात सभी चिकित्सकों को मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज करने का निर्देश दिया गया है। अगर कहीं लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!