गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

गंदगी का अड्डा बना सामुदायिक शौचालय, प्रशासन बेखबर!

बहराइच। बहराइच के विकासखंड फखरपुर अंतर्गत वजीरगंज बाजार सराय जगना की तस्वीरें स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। भीड़भाड़ वाले इस हैवी मार्केट के बीच बना सामुदायिक शौचालय बदहाल हालत में पड़ा है, जहां साफ-सफाई नाम की कोई चीज़ नहीं है।
👉 हालात इतने बदतर हैं कि शौचालय से उठने वाली असहनीय दुर्गंध ने आसपास के पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया है। ठीक सामने और बगल में होटल, मिठाई की दुकानें, चाट-गोलगप्पे के ठेले, आइसक्रीम और फल-फ्रूट बेचने वाले लोग—सब इस गंदगी के बीच अपना कारोबार करने को मजबूर हैं।
❗ सवाल यह है कि जहां खाने-पीने की चीजें बिक रही हों, वहीं ऐसी जहरीली बदबू और गंदगी कैसे बर्दाश्त की जा रही है? क्या यह लोगों की सेहत के साथ खुला खिलवाड़ नहीं?
🗣️ स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत अधिकारी से की जा चुकी है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला—कार्रवाई शून्य रही।
⚠️ गंदगी से पनप रहे मच्छर और बैक्टीरिया अब बीमारियों को खुला न्योता दे रहे हैं। सवाल उठता है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी बीमारी या हादसे का इंतजार कर रहा है?
🔥 “स्वच्छ भारत” का सपना क्या ऐसे ही पूरा होगा? 🔥 क्या जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ कुर्सी तक सीमित रहेंगे? 🔥 आखिर कब जागेगा प्रशासन?

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!