गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कपिलवस्तु बॉर्डर से 05.19 ग्राम हिरोईन के साथ युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को जनपद की कपिलवस्तु पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत नेपाल सीमा के पीलर संख्या 549 के पास चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त को 05.19 ग्राम गीला व सूखा स्मैक (हिरोईन) तथा घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 59/2025 धारा 08/22 छ.क्.च्.ै ।बज. पंजीकृत कर मनोज कुमार निषाद पुत्र केतारु निषाद निवासी रामनगर उर्फ मदरहना थाना कपिलवस्तु निवासी युवक को जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि एसपी डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में लगातार अपराध एवं अपराधियों व नारकोटिक्स के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा, जिसे लेकर आज कार्रवाई की गई है। इस दौरान उ0नि0 सदरुल आलमीन, हे0का0 विकास सिंह, उपेन्द्र प्रजापति, का0 विपिन कुमार वर्मा, सुनील यादव, मुख्य आरक्षी सामान्य बीर कुमार सिंह व आरक्षी सामान्य संदीप कुमार मौर्य एसएसबी 43 बटालियन एफ कम्पनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!