वक्फ संपतियों पर सर्वाधिक कांग्रेसियों का कब्जा: सहजानंद राय
भाजपा का जनजागरण अभियान मुस्लिमों के घर घर जाएगा: सहजानंद राय

सिद्धार्थनगर।भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान – 2025 की जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सहजानंद राय रहे।जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने स्वागत भाषण करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सहजानंद राय ने कहा वक्फ की व्यवस्था में सुधार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब मुस्लिम परिवारों के हित में ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रधानमंत्री जी का मानना है गरीब मुसलमान का हक जरूरतमंद मुसलमान के परिवार के जीवन स्तर में सुधार होगा वह वक्फ में सुधार भारत को विकसित बनाने में प्रधानमंत्री मोदी जी के संकल्प मार्ग भी प्रशस्त करेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा आज मोदी सरकार गरीब व जरूरतमंद मुसलमान के हित के लिए कार्य कर रही है,वक्फ संपतियों पर पूरे देश में सर्वाधिक लूट कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने की है ,देश भर में वक्फ की संपत्तियों पर कांग्रेसियों का सर्वाधिक कब्जा है जिसको मोदी सरकार के नए कानून के माध्यम से सभी से कब्जा मुक्त कराकर जरूरत मंद मुसलमानों को उनके जन कल्याण के लिए उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया इस जन जागरण अभियान में महिला मोर्चा युवा मोर्चा अनुसूचित मोर्चा कम से महिला सम्मेलन संवाद अभियान व आदिवासी समाज में संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा वक्फ में सुधार मुस्लिम बहनों-भाइयों के लिए सकारात्मक साबित होंगे। ये सुधार विशेषतः गरीब मुसलमानों, मुस्लिम महिलाओं और पश्मांदा मुसलमानों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक बांसी राजा जय प्रताप सिंह व पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में वक्फ जनजागरण अभियान के विषय पर अपना विचार रखा। उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्षगण नरेंद्र मणि त्रिपाठी,लाल जी त्रिपाठी,राम कुमार कुंवर,क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शिवनाथ चौधरी,जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य,जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय,भाजपा नेता गुड्डू त्रिपाठी,फतेबहादुर सिंह,कार्यक्रम संयोजक विनीत कमलापुरी,सह संयोजक राशिद खान,मंगल चौरसिया,संतोष शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहें।



