गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सात वर्षीय अरसलान ने रमजान के पहला रखा रोजा

इटवा सिद्धार्थनगर। पवित्र रमजान के पहले रोजे पर छोटे छोटे बच्चे ने भी परिजनों से रोजा रखने की जिद की। मुकद्दस रमजान के पहले जुमे को माता पिता के साथ सात वर्षीय बालकों ने रोजा रखने की जिद की। सहरी खाने के बाद रोजा रख लिया। शाम को बालक ने खुशी खुशी परिजनों के साथ रोजा अफ्तार किया।नगर पंचायत निवासी एजाज़ सिद्दीक़ी के 7 वर्षीय बेटे अरसलान ने मुकद्दस रमजान के पहले दिन इतवार का रोजा रखने की माता पिता से जिद की। माता पिता माता पिता ने बेटों को समझाया। लेकिन बालक रोजा रखने की अपनी जिद पर अड़े रहा। बालकों की जिद के आगे माता पिता ने रोजा रखने की इजाजत दे दी।उन्होंने माता पिता के साथ सेहरी कर रोजा रखा। पहला रोजा रखने से बच्चों के चेहरे पर भूख प्यास का असर साफ दिखाई दिया। बालक ने रमजान के पहले दिन इतवार का अपना रोजा पूरा किया। मां ने भी बेटों की अफ्तारी के लिए विशेष पकवान बनाए ओर सभी परिजनों ने रोजा साथ में अफ्तार किया। बच्चों के रोजा रखने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना रहा और बालक भी रोजा रखकर खुश दिखाई दिये।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!