गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

बर्डपुर : पंडित दीनदयाल के अंत्योदय का विचार विश्व के लिए सबसे बड़ा विचार – नितेश पाण्डेय

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बर्डपुर,सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भारतीय जनता पार्टी बर्डपुर मण्डल में मनाया गया। इस उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल के सभी बूथों पर भाजपा का ध्वज फहराया तथा पण्डित दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर संगठन के मनीषियों को नमन किया।

जहां भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं जनमानस की उपस्थिति रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। स्थापना दिवस के मौके पर शक्ति केंद्र बर्डपुर न ०9 प्रथम व बूथ संख्या 62 पर भी स्थापना दिवस मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बुधवार को नंगल में मनाया गया। कार्यक्रम में भारत माता, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सभी ने राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए संगठन नेतृत्व की अगुवाई में सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंत्योदय का विचार जन कल्याण हेतु आज विश्व के लिए सबसे बड़ा विचार बन चुका है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सहित राष्ट्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक विवेक गोस्वामी, बूथ सत्यापन अधिकारी अमित उपाध्याय , बूथ अध्यक्ष हृदय नारायण पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष संतोष उपाध्याय , दुर्गेश पाण्डेय, अमन यादव, अरविन्द यादव, हरीश चौधरी, राजाराम, अफजल हुसैन, रामकृष्ण पाठक, विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button