गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : बाढ़ प्रभावित ग्राम बगहवा का किया निरीक्षण-मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। एस0वी0एस0रंगाराव, सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उ0प्र0 द्वारा तहसील डुमरियागंज के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम बगहवा का का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान एस0वी0एस0रंगाराव, सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उ0प्र0 ने गांव में पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय में लगे स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी जा रही दवाओं का जानकारी लिया और पूछा कि क्या क्या मौजूद है क्या नहीं है। नोडल अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आशा आंगनबाड़ी एएनएम के सहयोग से ग्राम में सभी को सूचित करे कि पानी उबाल कर हो पिया जाय स जिससे दिमागी बुखार एवम जेई ए ई एस से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।

ग्राम में बाढ़ प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य टीम द्वारा नियमित लोगों का चिकित्सीय परीक्षण करते हुए दवा का वितरण किया गया। अब तक 106 लोगो को ओ0आर0एस0 बुखार सर्दी की दवा तथा पेयजल के लिए क्लोरिन की गोली का वितरण किया गया है। उसके बाद ग्राम प्रधान को बुलाया और कहा कि गांव में सफाई कर्मी कितने हैं फिर प्रधान ने बताया कि इस समय चार सफाई कर्मी है। उपजिलाधिकारी डुमरियागंज कुणाल सिंह को निर्देश दिया कि आवश्यकता पडऩे पर और सफाई कर्मी लगवा दो और गांव में पानी की सकते ही मनरेगा के कर्मचारियों को आदेश देकर जो कटान हुआ है उसको भरवाये। प्रधान से कहा कि गांव में फागिंग कराने का निर्देश दिया। ग्राम में विशेष आभियान चला कर साफ़ सफ़ाई करने के निर्देश दिया गया स मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि अभियान चलाया जा रहा है दिवाली से पूर्व ग्रामों की साफ़ सफ़ाई सुनिश्चित किया जायगा। लेखपाल एवम तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि सभी ग्राम में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर के अवगत कराने का निर्देश दिया। इसके पश्चात तहसील डुमरियागंज में बाढ़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया, जहां ड्यूटी पर लगे गौरव नाथ मिश्रा, पेशकार तहसीलदार से अबतक प्राप्त शिकायत एवम निस्तारण हेतु तैयार शिकायत पंजिका का अवलोकन किया गया स उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि कन्ट्रोल रूम संचालित रहे एवं सभी शिकायत का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button