गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

बलरामपुर फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद के कटरा बाजार क्षेत्र के स्थित बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड इकाई मैजापुर में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (उत्तर प्रदेश सरकार) के अंतर्गत सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मण्डलीय आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती गरिमा भूषण एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी करनैलगंज सुश्री नेहा मिश्रा उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की 30 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया।मुख्य अतिथि गरिमा भूषण ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और सिलाई जैसे कौशल को अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस कौशल को आगे बढ़ाते हुए अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करें, जिससे एक मजबूत आत्मनिर्भर श्रृंखला तैयार हो सके।विशिष्ट अतिथि एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर के बल पर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।उन्होंने बलरामपुर फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रही है, जो सराहनीय पहल है।इकाई प्रमुख संदीप अग्रवाल ने बताया कि मिल क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 250 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें मशीनें वितरित की जा चुकी हैं, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी,उप महाप्रबंधक पी. के. प्रभात, सौरभ गुप्ता, बालेंद्र सिंह,संजय मिश्र,राज नारायण पाण्डेय, श्रीप्रकाश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!