बलरामपुर में 18 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में शताब्दी वर्ष के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 18 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,बलरामपुर (सिटी पैलेस के निकट) के प्रांगण में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में श्रीमद् जगत गुरु स्वामी ओम प्रपन्नाचार्य मानस किंकर जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा बलरामपुर श्री जयेंद्र प्रताप सिंह करेंगे।उक्त कार्यक्रम का आयोजन समस्त हिन्दू समाज के द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी प्रोफेसर जे पी पांडेय,नीलमणि शुक्ल एवं मनीष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिया गया।




