गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बच्चों को लगाया गया टिटनेस तथा डिप्थीरिया का टीका

भनवापुर। बृहस्पतिवार को क्षेत्र सीएचसी सिरसिया के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में 10 वर्ष व 16 वर्ष के बच्चों को टिटनेस तथा डिप्थीरिया जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए टीडी वैक्सीनेशन किया गया। अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र मणि ओझा के द्वारा शाहपुर कंपोजिट विद्यालय में पहुंचकर बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया तथा एएनएम पूनम कुमारी के सहयोग से 40 बच्चों को टीडी वैक्सीन की खुराक दी गई। डॉ ओझा ने बताया कि विश्व टीकाकरण सप्ताह कार्यक्रम के तहत ब्लॉक में 24 अप्रैल से 10 मई तक कार्ययोजना के अनुसार 10 वर्ष के कुल 4565 बच्चों तथा 16 वर्ष की कुल 1679 बच्चों को टीडी की खुराक दिए जाने का लक्ष्य है । राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरवटिया बाजार में 50 बच्चों को , प्राथमिक विद्यालय बीरपुर कोहल में 30 बच्चों को , प्राथमिक विद्यालय पटखौली नानकार में 42 बच्चों को , प्राथमिक विद्यालय शाहेपारा में 20 बच्चों को , प्राथमिक विद्यालय बस्ती बरगदों में 18 बच्चों को, प्राथमिक विद्यालय वेतनार में 20 बच्चों को ,प्राथमिक विद्यालय से सेखुई सेनापति में 30 बच्चों को, प्राथमिक विद्यालय भड़रिया में 37 बच्चों समेत ब्लॉक में कुल 746 बच्चों को टीडी वैक्सीन की खुराक दी गई ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!