विधायक ने सरस्वती शिशु मंदिर के नव-निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ के महथा बाजार गांव में सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर के नव-निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण विधायक विनय वर्मा द्वारा किया गया। नव निर्मित कक्ष का उदघाटन/लोकार्पण के दौरान विधायक विनय वर्मा ने बताया कि शोहरतगढ़़ विधानसभा क्षेत्र में अपने विधायक निधि 2022-2023 में महथा बाजार के सरस्वती शिशु मंदिर के भवन का शिलान्यास 27 मई 2023 को किया गया था, जिसकी कुल स्वीकृत लागत ₹5.93 लाख है। विधायक ने कहा कि यह भवन विद्यालय के छात्र-छात्राओं को समर्पित है, जो आने वाले समय में देश के निर्माणकर्ता बनेंगे। उनके लिए एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ठोस कार्य कर रही है और यह उसी की एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि का हर अंश समाज, छात्रहित और क्षेत्रहित में उपयोग हो, यही मेरा संकल्प है, और यही मेरा सोच है। जब निवेश किताबों, कलमों और क्लास रूम पर होता है, तब भविष्य अपने आप मजबूत बनता है। इस दौरान रामदास मौर्या, संजय कसौधन बबलू श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहें।




