उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
डुमरियागंज ब्लॉक परिसर में बन्द पड़ा सामुदायिक शौचालय, बदहाल स्थिति बनी चिन्ता का विषय

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड डुमरियागंज परिसर में स्थित सामुदायिक शौचालय लम्बे समय से बन्द पड़ा हुआ है। शौचालय की स्थिति अत्यन्त दयनीय है और परिसर में गन्दगी फैली हुई है, जिससे ब्लॉक आने वाले ग्रामीणों, महिलाओं और कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक शौचालय की सफाई और संचालन की जिम्मेदारी सम्बन्धित विभाग पर है, लेकिन लापरवाही के चलते ना तो इसकी देखरेख हो रही है और ना ही उपयोग के लायक छोड़ा गया है। गन्दगी और बदबू के कारण लोग पास से गुजरने से भी कतराने लगे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द शौचालय की मरम्मत कराकर उसे चालू किया जायें और नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जायें, ताकि आमजन को राहत मिल सकें।




