उत्तर प्रदेशबहराइच
उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरियावां के बच्चों में आयरन एंड फोलिक एसिड टेबलेट्स बांटी गई

पयागपुर/बहराइच। उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरियावां में कक्षा 6, 7, 8 के बच्चों को कतारबद्ध खड़ा करके वन बाय वन आयरन एंड फोलिक एसिड टेबलेट्स शरीर में ताकत और खून बढ़ाने के लिए और अलबेंडाजोल कृमि नाशक टेबलेट्स बच्चों में बांटी गई ताकि बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें और यहां पर एक कहावत सिद्ध होती है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। सरकार के द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए दिनों दिन नई-नई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को हर तरीके से सुविधा मुहैया हो सके। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरियावां की प्रधानाचार्या लता चतुर्वेदी, सहायक अध्यापक मुकेश एवं अनुदेशक तथा अनुचर उपस्थित रहे।




