गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

भाजपा ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वी जयंती मनाई

बलरामपुर। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 वीं जयंती पर जिले भर में भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर लोगों को डॉ. मुखर्जी के आदर्श पर चलने की बात कही।सदर विधानसभा के देहात मंडल 71 के अंतर्गत हरिहरगंज चौराहा पर भाजपा की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक पलटू राम ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक बोले कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी विचारक थे। वे हमेशा राष्ट्र के प्रति समर्पित थे। उनकी दूरदर्शिता और बलिदान आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए पथ प्रदर्शक है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पाठक, उमाशंकर बाबा, अरविंद तिवारी, सेतु बंधु त्रिपाठी, आनंद तिवारी, डॉ प्रांजल त्रिपाठी, ठाकुर प्रसाद शुक्ला, शिवम पाण्डेय, विजय शुक्ला आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में उतरौला विधानसभा के नगर मंडल में भाजपाइयों ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इसके बाद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं जनसंघ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्थापक सदस्य थे। डॉ मुख़र्जी महान शिक्षाविद एवं विचारक थे। उनकी बनाई हुई भाजपा पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी बन गई है। इस अवसर पर उतरौला नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष फ़णींद्र गुप्ता, अंकुर गुप्ता, विजयपाल वर्मा, गोपाल मोदनवाल, अशोक सोनी, संजय गुप्ता, व ओमप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। वही गैसड़ी विधानसभा के अंतर्गत मंडल गणेशपुर के पंचायत भवन गनवरिया और पचपेड़वा मंडल के मंशा मैरिज हाल में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई। पचपेड़वा में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी और गणेशपुर में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया। मंडल संगोष्ठी में मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने एक देश में दो झंडा दो निशान का विरोध किया था। उनका सपना एक देश एक निशान का था। पीएम मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉक्टर मुखर्जी के सपनों को सरकार करने का कार्य किया है। पीएम मोदी की सरकार में आज देश पूरे विश्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के लिए अग्रसर है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!