गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

पुलिस सुस्त, चोर दुरुस्त , कर रहे चोरियां, चोरी की घटना पुलिस के लिए चैलेंज हो रहा साबित

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। चोरी की अफवाहों के बीच चोर चोरी कर अपने वारदातों को धड़ल्ले से अंजाम दे रहे हैं चोरों को पुलिस का नहीं है कोई डर। पुलिस को नाकाम करने में साबित सिद्ध हो रहे हैं चोर। पुलिस मामले से अनजान बन रही है। मिली जानकारी अनुसार विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत बालापुर के मोनसपुरवा में रविवार देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर जेवरात नकदी समेत लाखों रुपए लूट कर ले गए। जिससे पुलिस द्वारा लगाई जा रही गश्त की पोल भी खुल गई। यहां पर सोचने वाली सबसे बड़ी बात यह है कि चोरी की घटना को अफवाह बताकर टाला जा रहा है। चोरी की घटना कर पुलिस की सुरक्षा में सेंध भी चोर लगा रहे हैं जिससे चोरों को अब पुलिस का कोई भी डर नहीं रह गया है, बेखौफ होकर क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही हैं ,पुलिस गश्त के नाम पर खानापूर्ति कर रही है जिससे चोरों का दुस्साहस दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है और क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना पाकर बहराइच पुलिस ने जांच करने के निर्देश दिए हैं।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!