गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) को लेकर बीएलओ का प्रशिक्षण सम्पन्न

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। आगामी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित और समावेशी बनाने की तैयारी जोरों पर है। सोमवार को तहसील सभागार में एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो चरणों में आयोजित प्रशिक्षण में कुल 224 बीएलओ और उनके सुपरवाइजरों ने हिस्सा लिया। पहले सत्र में 113 और दूसरे सत्र में 111 बीएलओ को निर्वाचन कार्यों की बारीक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि इस तरह का विशेष पुनरीक्षण वर्ष 2003 के बाद पहली बार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल करना और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि तीन नवंबर तक सभी तैयारियां, प्रशिक्षण और गणना प्रपत्रों का मुद्रण पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद चार नवंबर से चार दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से प्रपत्र भरवाएंगे और जानकारी का सत्यापन करेंगे। उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन से आठ जनवरी तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। सुनवाई, सत्यापन और निस्तारण की प्रक्रिया नौ दिसंबर से 31 जनवरी तक चलेगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची सात फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। तहसीलदार रवि कुमार यादव ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी भी मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक न हो, इसलिए पुनरीक्षण के दौरान मतदेय स्थलों का सत्यापन और पुनर्गठन कार्य भी पूरा किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को गणना प्रपत्र भरने की विधि, मतदाता सूची में संशोधन, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के विलोपन, और नए पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह, बीडीओ कार्तिकेय मिश्र, लेखपाल प्रवेश शुक्ला, देवेंद्र राठौर, संजय वरुण, हरिनिवास पाण्डेय, सच्चिदानंद मिश्रा, उमाकांत, अभिषेक और सौरभ सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!