गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

चलती हुई बाइक पर डांस करते हुए रील बनाना युवक के लिए हुआ खतरनाक साबित, युवक की हुई मौत

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | रील बनाना आज के युवाओं का शौक हो गया है लेकिन यह खतरे से खाली नहीं है | रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं ;  ऐसा ही एक हादसा बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में घटित हुआ | इस हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मिली जानकारी अनुसार मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंचनपुर पैरुआ निवासी महतव (20) पुत्र चेतराम पड़ोसी मित्र पंकज निषाद के साथ बाइक से शुक्रवार को होली खेलने के बाद मिहीपुरवा की तरफ जा रहा था। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर चेहल्लुम ढाबा के पास बाइक पर बैठे महतव ने मोबाइल पर गाना लगाया। इसके बाद वह बाइक पर ही डांस करने लगा जबकि साथी उसका वीडियो बना रहा था  तभी युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। साथी ने डायल 112 को फोन किया। डायल 112 की टीम ने घायल को सीएचसी पहुंचाया ;  जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।  चौकी इंचार्ज के कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि महतव बाइक पर डांस करते हुए नीचे गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!