उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
राज्यसभा सांसद ने जिले के विकास को लेकर दो परियोजनाओं पर दिए 73.76 लाख रुपए

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश बृजलाल ने जनपद के विकास को लेकर एक बार फिर दो परियोजनाओं पर 73.76 लाख अपने निधि से देते हुए उक्त की जानकारी जिलाधिकारी को दी है। विदित हो जनपद सिद्धार्थनगर के विकास भवन से लेकर साड़ी तिराहा तक सार्वजनिक उद्यान/पार्क के निर्माण हेतु 51.76 लाख और गुजरौलिया खालसा में पंचायत भवन के पास ओपन जिम, बाउंड्री के निर्माण कार्य हेतु 22 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। साथ ही कृत कार्यवाही से अवगत कराने का भी अनुरोध कर उसकी प्रतिलिपि प्रोजेक्ट डायरेक्टर नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी को भी प्रेषित किया है। पत्र की जानकारी मिलने पर गुजरौलिया ग्राम प्रधान सुनील सिंह ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इन परियोजनाओं के निर्माण से जनपदवासियों को निश्चित रूप से बेहतर लाभ मिलने वाला है।




