गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारीने किया मैरून्ड ग्राम अमरिया का निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने तहसील नौगढ़ के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित मैरून्ड संगलदीप के अंतर्गत ग्राम अमरिया का निरीक्षण किया गया। उक्त गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गयी है तथा उक्त गांव मैरूण्ड हो गये है। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने निर्देश दिया कि सर्वे कराकर फसलो की क्षति पूर्ति का मुवाजा दिलाने एवं यहां पर लोगो को राहत सामग्री एवं लंच पैकेट का वितरण कराने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित गांव में ऐसी महिला जो गर्भवती है और उसकी डिलेवरी 15-20 दिनेां के अन्दर होना है तो उसे पहले से ही चिन्हित कर सुरक्षित प्रसव करने हेतु सुरक्षित स्थान पर पहुॅचा दिया जाये जिससे उस परिवार के लोगो को कोई समस्या न होने पाये। बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगो को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगो में आवश्यकता अनुसार राहत सामग्री एवं लंच पैकेट का वितरण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्रा एवं अन्य संबधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button