उत्तर प्रदेशबलरामपुर
जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया महर्षि वाल्मीकि जयंती

बलरामपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सदर तहसील स्थित कैंप कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवलाल ने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए समाज में समानता,न्याय और करुणा की भावना को सशक्त करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में अमेरिका प्रसाद कुरील,पूर्व पी सी सी राजबहादुर यादव,जमील,पूर्व प्रत्यासी उमाशंकर,गुरुवचन,पृथ्वी नाथ,प्रभारी कंट्रोल रूम ब्रजेश चौहान,अवधेश पाल सिंह,मार्कण्डेय मिश्रा,राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।




