राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

बलरामपुर। रामनापर्क केशव उद्यान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर रवि शंकर सिंह एव तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल और कार्यक्रम में आए अन्य अतिथि को आरएसएस के जिला प्रचारक जितेंद्र ने अवीर व गुलाल का तिलक लगाकर समारोह का शुभारंभ किया। होली मिलन समारोह में भोजपुरी लोक गायकों ने फगुवा गीत गा कर सभी की वाहवाही लूटी। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल गिले शिकवे भूलकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में आए हुए अतिथियों ने कहा कि यह त्योहार एकता एवं भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, प्राचार्य एम एल के कालेज डॉक्टर जे पी पांडेय,भाजपा नेत्री अंजली मिश्रा, शेरावाली, बाबा मथुरा प्रसाद, भाजपा नेता राम कृपाल शुक्ल,भाजपा कार्यकर्ता,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विचार धारा परिवार सहित कई संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




