गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

छह वन ग्रामों को मिला राजस्व ग्राम का दर्जा; ग्रामीणों में छाई खुशी की लहर

दैनिक बुद्ध का संदेश

बहराइच। काफी वर्षों से छह वन ग्रामों के लोग सरकारी सुविधाओं से वंचित रह रहे थे क्योंकि वन ग्राम होने के नाते यहां के रहने वालों को सरकार द्वारा दी जा रही सरकारी सुविधा नहीं मिल पा रही थी ; बहराइच जिला अधिकारी के प्रयास से मिहींपुरवा तहसील के छह वन ग्रामों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिया गया है. इसकी स्वीकृति शासन से मिल गई है। अब इन गांवों के ग्रामीणों को अन्य गांवों की तरह सभी सुविधाएं मिल पाएंगी। इन गांवों का प्रस्ताव कुछ माह पूर्व ही डीएम मोनिका रानी ने शासन को भेजा था। वन ग्राम टेड़िया व ढ़किया, गोकुलपुर, बिछिया,भवानीपुर व महबूबनगर को राजस्व ग्राम का दर्जा दिया गया है। अब इन गांवों को पास की ही पंचायतों में शामिल कर दिया गया है , बाकायदा इसका आदेश भी जारी हो चुका है। जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत-चहलवा में टेड़िया व ढ़किया, ग्राम पंचायत धरमपुर में राजस्व ग्राम गोकुलपुर तथा राजस्व ग्राम बिछिया व भवानीपुर को नई ग्राम पंचायत बिछिया एवं राजस्व ग्राम महबूबनगर को नई ग्राम पंचायत महबूबनगर के रूप में गठित करने के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति दे दी है। राजस्व ग्राम और दो नई ग्राम पंचायत बनने से गांव के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है , गांव के ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाईयां बांटकर और गले लगकर बधाइयां दी हैं। डीएम ने बताया कि वन ग्रामों को राजस्व ग्राम में अधिसूचित हो जाने से वहां रहने वाले परिवारों को सरकार की सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिल पाएगा।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!