डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की किया समीक्षा बैठक

सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हुईं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा पी0एम0 श्री स्कूल में आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि एसएमसी मद में आवेटित धनराशि का पूरा उपयोग होना चाहिए। विद्यालयों में बाउन्ड्रीवाल, अतिरिक्त कक्षा कक्ष व अन्य कार्यों को कराया जाये। जिस मद में आवन्टन प्राप्त हुआ है, उसका पूरा उपपयोग करें। जिस विकास अधिकारी के खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा धनराशि वापस किया जायेगा, उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। विकास विभाग द्वारा जो भी कार्य विद्यालयों में कराये जा रहे है उसे मार्च 2025 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा विद्यालयों के एमडीएम शेड, खेल सामग्री आदि को पूर्ण कर ले। विज्ञान किट गणित किट टीएलएम के माध्यम से शिक्षा प्रदान किये जाने का निर्देश दिया। इस बैठक में उपरोक्त अतिरिक्त प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, डा0 संजय कुमार, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।




