गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

तिरंगा यात्राडुमरियागंज के तीन मंडलों में अलग-अलग समय पर होगा आयोजन – राघवेन्द्र प्रताप सिंह

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। विधानसभा डुमरियागंज क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर यह यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मण्डलों में निकाली जायेगी। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा तीन अलग-अलग स्थानों से निकलेगी। भनवापुर मण्डल में चौखड़ा चौराहा पर सुबह 10 बजे यात्रा शुरू होगी। डुमरियागंज मण्डल में रामलीला मैदान से सुबह 11 बजे यात्रा निकलेगी। भारतभारी मण्डल में अमौना पाण्डेय में दोपहर 12 बजे यात्रा का आयोजन किया जायेगा। राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने स्थानीय नागरिकों, युवाओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम में अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। यह अभियान देशभर में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!