बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों ने खूब उड़ायें गुलाल

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गयीं। अन्तिम दिन दोनों पालियों में हाईस्कूल व इन्टरमीडिएट की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में हाईस्कूल आपदा प्रबन्धन में मात्र एक छात्र पंजीकृत रहा और उसने परीक्षा दी। वहीं इन्टर अंग्रेजी, कृषि गणित व कृषि रसायन की परीक्षा में 1539 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों ने जमकर होली खेली। अबीर और गुलाल उड़ाया। सहपाठियों को होली की शुभकामनाएं दी। सुबह की पाली में हाईस्कूल उर्दू और इन्टरमीडिएट में आधारिक विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल उर्दू में 1877 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें 1776 ने परीक्षा दी व 101 ने छोड़ दी। इन्टरमीडिएट आधारिक विषय में पंजीकृत 144 में 140 ने परीक्षा दी व चार अनुपस्थित रहें। दूसरी पाली में इन्टरमीडिएट अंग्रेजी, कृषि गणित व कृषि रसायन में 26872 परीक्षार्थी पंजीकरण कराया था। इसमें 25333 ने परीक्षा दी। शोहरतगढ़ के शिवपति इन्टर कालेज परिसर से परीक्षा देने के बाद जब परीक्षार्थी बाहर निकले और जमकर होली खेली। परीक्षार्थी सक्षम, शिवनाथ, विकास वर्मा, प्रवीण कुमार, वीरेन्द्र यादव, आकाश चौरसिया, राधा, शालिनी, माधूरी, कोमल आदि ने कहा कि पेपर अच्छा हुआ है। कालेज परिसर में सभी शिक्षकों ने भी होली खेली। प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव ने कहा कि होली में सभी गले मिलते हैं, इससे आपसी भाईचारा बढ़ता है।




