गोंडा : ग्रैंड फिनाले चौम्पियनशिप के चौथे दिन कलाकारों ने अपने सुर ताल से समां बांधा

दैनिक बुद्ध का संदेश
नवाबगंज/गोंडा। नंदिनी नगर महाविद्यालय में मशहूर पखावज वादक संत पागलदास की स्मृति में चल रहे गायन के ग्रैंड फिनाले चौम्पियनशिप के चौथे दिन बृहस्पतिवार को गोरखपुर मंडल के कलाकारों ने अपने सुर ताल से समां बांध दिया। गोरखपुर मंडल के फाइनल आडीशन में फिल्मी तथा गैर फिल्मी गीतों के बारह कलाकारों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया। कार्यक्रम में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम की शुरुआत वाणी वंदना से किया गया।
गायन प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल के फिल्मी गीतों में किशन श्रीवास्तव ने ष्मैं यहां हूं यहांष् गा कर पहला स्थान हासिल। अपूर्वा सोनी ने ष्पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मिल जाएष् गा कर दूसरा स्थान हासिल किया। लवकुश शर्मा नेष्अपने तो अपने होते हैं गा कर तीसरा स्थान हासिल किया। चौथे स्थान पर अंजली कनौजिया तथा पांचवें स्थान पर श्याम सोनी रहे। गैर फिल्मी गीतों में उमाशंकर मौर्या, शगुन श्रीवास्तव,ज्योति निषाद तथा गोपाल कृष्ण ने फाइनल मुकाबले के लिए जगह बनाई। जूनियर फिल्मी गीतों में आयुष मिश्रा तथा आयुषी चौधरी फाइनल मुकाबले के लिए कामयाब रहे।
जूनियर गैर फिल्मी गीतों में स्वास्तिक श्रीवास्तव ने फाइनल मुकाबले के लिए जगह बनाई। ग्रैंड फिनाले चौम्पियनशिप का समापन सात जनवरी को फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा। इस दौरान निर्णायक मंडल में अनुराग ढोलकिया, इसरार अहमद, मुकेश सिंह, सफीक अहमद, मुन्ना सहारा रहे। गिटार पर मोइन अख्तर, ढोलक पर विजय पांडेय, रहे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ बीएल सिंह, प्रशासक राम कृपाल सिंह, डॉ देवानंद तिवारी, डॉ अजय मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।




